बताइये एसएसपी महोदय, आपके रहते ऐसा कैसे हो गया : उच्च न्यायालय
डेस्क, दैनिक खोज खबर
एससी एसटी एक्ट में हुवे हालिया संसोधन के बाद पटना में हुवे उपद्रव से हाई कोर्ट खासा नाराज दिखा। लोगों को हुई परेशानी, हिंसक प्रदर्शन व तोड़फोड़ से नाराज हाई कोर्ट के जस्टिस राकेश कुमार व जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव ने स्वतः संज्ञान लेते हुवे पटना एसएसपी मनु महाराज को कोर्ट में तलब किया था।
सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय पहुच कर एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि अब तक 26 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है व 26 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

दोनो जस्टिस ने एसएसपी को कहा कि जिसने यह सब कराया है चाहे वह कोई हो उसपर मुकदमा कीजिये। कोर्ट का कहना था कि गरीब व छोटे लोगो पर कारवाई से काम नही चलेगा।
इस मामले में जस्टिस राकेश कुमार ने कहा कि मुझे खुद दानापुर से न्यायालय आने में एक घण्टे लगे।
एसएसपी ने कहा कि इस बारे में जांच कर नियमानुसार कारवाई होगी।
कोर्ट ने मनु महाराज को निर्देश दिया कि यह पता लगाइए की आखिर लोग किसके उकसाने पर सड़को पर आए थे। इस बात की जांच कर त्वरित कारवाई कीजिये। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उकसाने वाला चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो उसके विरुद्ध कार्यवाई करनी होगी।