समस्तीपुर:भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं ने कराया पटोरी बंद
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी अनुसूचित जाति/जनजाति के अधिकारों में कटौती एवं पूर्व से बने अधिनियम से छेड़छाड़ मामले को लेकर सोमवार को अनुसूचित जाति/जनजाति एवं ओबीसी संयुक्त मोर्चा के आहवान पर भारत बंद का असर शहर में दिखाई दिया । लोग सुबह से ही विभिन्न टोलियों में बंटकर शहर के चंदन चौक , कवि चौक आदि जगहों पर टेबुल कुर्सी रख एवं टायर जलाकर घंटों जाम कर दिया ।
आंदोलनकारी एम्बुलेंस को भी कुछ देर के लिए रोक दिया । जाम के समर्थन में वामपंथी , राजद एवं जाप के कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर उतर दुकानें आदि को बंद कराते एवं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे गये । अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद संजय राम , वामपंथी का नेतृत्व कॉ.भोला प्रसाद दिवाकर , जाप का नेतृत्व पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन कर रहे थे वही राजद का नेतृत्व राजद नेता धीरेन्द्र कुमार राय , लखिंद्र राय सरोज राय आदि कर रहे थे ।
जाम के अलावे बंद समर्थकों ने शहर में जुलूस भी निकाला जो अनुमंडलीय अस्पताल से प्रारम्भ होकर कवि चौक , सिनेमा चौक , सोमारी हाट होते हुए अम्बेडकर चौक पर समाप्त हुई ।
जाम तथा जुलूस में चंदन पासवान , सूर्यनारायण सहनी , रामईश्वर राम , पंसस वीरेंद्र पासवान , राजेश पासवान , वीरचंद्र महतो , नंदलाल राम , जगजीवन राम , धर्मेंद्र राय , कुणाल राज , महेश रजक , सुंदेश्वर राम , मदन मोहन दास , राम नगीना राम , रक्टु सदा , जितेंद्र राय सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे ।




Recent Comments