मढ़ौरा(सारण)। सरकारी विभागों में सरकारी योजनाओं की गति को लेकर मढ़ौरा एसडीओ ने अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की। मगंलवार अनुमंडल सभागार में आहूत बैठक में अनुमंडल के सभी  प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीईओ , पीओ मनरेगा, एमडीएम प्रभारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अनुमंडल के वरीय अधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। एसडीओ ने बारी-बारी से सभी प्रखंड से आए अधिकारी से पंचायत सरकार भवन, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, स्वास्थ, शिक्षा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली । योजनाओं में कमी के आलोक में अधिकारियों को निर्देशित किया और सुधार के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी ‌। बैठक में कहा की अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियो को सक्रिय करे । कर्मी काम नही कर रहे हो तो इसकी जानकारी उन्हे दी जाए । 

प्रखंड मुख्यालय में बैठे अधिकारी :

एसडीओ ने प्रखंड के अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी का अकेले अकेले काम करने पर असंतोष जताया । एसडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी का बीच समन्वय होना चाहिए । प्रखंड के सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कार्यों को लेकर उत्पन्न समस्या पर चर्चा करेंगे । इससे अधिकारियों के बीच एक बेहतर संबंध विकसित होगा और कार्यों की गति में भी तेजी आएगी ।