योगापट्टी:- 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री को घेरेगी सेविका सहायिका

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापटटी प्रखंड के मच्छरगांवा बाजार स्थित बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन की प्रखंड अध्यक्ष रम्भा देवी के निवास स्थान पर सेविका सहायिकाओ की बैठक शनिवार को हुई । जिसमे संघ द्वारा निर्धारित 20 अप्रैल को पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष धारना प्रदर्शन करने की तैयारियो पर चर्चा हुई । बैठक को संबोधित करते हुए संघ की प्रखंड अध्यक्ष रम्भा देवी ने कहा कि बिहार सरकार दूसरे राज्यो मे सेविका सहायिकाओ को मिल रहे सुविधा और मानदेय को बिहार मे लागू करे । उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हम आंगनबाड़ी के कर्मचारीयो के साथ सौतेलापन व्यवहार कर गर्त मे ढकेल रही है । जब तक सरकार हमलोगो की मांगो को पुरा नही करती तब तक हम लोगो का धारना प्रदर्शन तथा जेल भरो आंदोलन चलता रहेगा । उन्होंने सभी सेविका सहायिकाओ से पटना चलने का अह्वाहन करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को बेतिया स्टेशन पर शाम को एकत्रित होकर पटना के लिए सभी लोग रवाना होगी । बैठक मे सीमा देवी चंदा देवी गुडिया कुमारी सरोज देवी रीता देवी सीता देवी पुष्पा देवी सुनीता देवी सरीता देवी अमिता देवी मधुरानी कुमारी सुनीता देवी लक्ष्मी देवी आशा देवी सुन्दरम देवी नदीना खातून बुचुन देवी आदि सेविका सहायिका रही ।




Recent Comments