समस्तीपुर:तरंग प्रतियोगिता का आयोजन।
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय राघोपुर में संकुल समन्वयक चंदन कुमार चौधरी के नेतृत्व में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों के चयनित बच्चे शामिल हुए।छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया।इसमें सौ मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर आदि की दौड़ के अलावा उंची कूद,लंबी कूद आदि की प्रतियोगिताएं हुई।प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में सफल छात्रों को पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक हरे कृष्ण ईश्वर ने किया।मौके पर शिक्षक सुरेश दास, नवो कुमार चौधरी, अनिल कुमार,प्रमिला देवी,पोजी कुमारी,सुधीर कुमार,पूनम कुमारी,जितेंद्र झा,बैजनाथ सहनी,संजय झा,शैल कुमारी,कल्पना कुमारी आदि मौजूद थे।