
*सभी फेल हुए बच्चों की रसायन, भौतिकी व जीव-विज्ञान की कापियों की जांच नए सिरे से होनी चाहिए.*
✍नवीन सिंह परमार { प्रधान संपादक}
*👉एक जिम्मेवार मीडिया हाउस होने के नातो हम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व बिहार सरकार से मांग करते कापियों की जांच नए सिरे से हो.*
♨बिहार बोर्ड ने जो रिजल्ट दिया है वह पुरी तरह गलत है. बच्चों की कॉपी जांचने में भारी-भरकम गलतियां हुई है.
मेरे जानकारी में दर्जनों बच्चे ऐसे हैं जो पढने में काफी अच्छे है लेकिन उनका रिजल्ट नहीं आया है.
एक उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है कि सीवान के एक बच्चे को कुल 500 में 347 नंबर मिले हैं लेकिन उसे भौतिकी में मात्र 01 नंबर मिला है जबकि यह बच्चा पढने में काफी अच्छा है. भौतिकी में मिले 01 नंबर के कारण यह बच्चा फेल हो गया है.
यह एक उदाहरण मात्र है, जांच किया जाए तो हर विद्यालय में ऐसे उदाहरण भरे-परे है.
एक जिम्मेवार मीडिया हाउस होने के नाते हम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व बिहार सरकार से मांग करते है कि सभी फेल हुए बच्चों की रसायन, भौतिकी व जीव-विज्ञान की कापियों की जांच नए सिरे कराई जाए.
👉श्रीनारद संवाद सेवा- सीवान




Recent Comments