विश्व योग दिवस पर मशरक मे योग शिविर ,छात्र-छात्राओं को निरोगी बनने के दिये गये टिप्स

#दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
मशरक (सारण)
विश्व योग दिवस के अवसर पर अयोजित कार्यक्रम में योगा कर जीवन को निरोगी बनाने के कई टिप्स स्कूली छात्र छात्राओ ने दिया गया ।+2 उच्च विद्यालय मशरक में आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक राष्ट्रिय खिलाड़ियों ने सैकड़ो छात्र छात्राओ को योगा कराया ।जिसका नेतृत्व पल्लवी एव नेहा ने अपने प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह के साथ किया किया ।इस मौके पर बीडीओ मशरक हरिमोहन कुमार , मुरली मनोहर सिंह , प्रभारी प्र अ अरुण कुमार बरनवाल , डॉ मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ने जीवन को निरोगी एव राष्ट्र को खुशहाल रखने में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।इसके अलावे केन्द्रीय विद्यालय मशरक में गायत्री परिवार शांति कुञ्ज हरिद्वार द्वारा आयोजित योगा कार्यक्रम में प्राचार्य एम पी सिंह सहित अन्य ने हिस्सा लिया।





Recent Comments