सारण :बस से कुचल बच्चे की मौत मे चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
मढौरा (सारण)
छपरा से टेहटी-रसूलपुर सडक में रामचक के समीप बस के कुचलने से हुई बच्चे कीमौत को लेकर शनिवार से हीं सडक जाम कर रहे ग्रामीण अंतत: सडक जाम समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस को सौंप दिया।
   मालूम हो कि शनिवार की संध्या छपरा से लौट रहे बाबा ट्रेभल्स बस से कुचल जाने पर नाना घर रामचक जा रहे सात वर्षीय कल्लू कुमार की मृत्यु हो गयी थी पिरौना निवासी सुपन राम का पुत्र कल्लू अपनी  माता राजकुमारी देवी के साथ नाना पंछीलाल राम के धर जाने के लिए बाबा ट्रेभल्स से आ रहे थे ।रामचक पहुँचने पर बस से उतरने के क्रम में बस के चक्के से कुचल गया।जिससे कल्लू की मृत्यु हो गयी ।आक्रोषित ग्रामीण चालक को पकड कर पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया।बस के शीशे भी तोड दिये।चालक भीड के लोगों के कारण भागने में सफल रहा।उधर शव को लेकर सडक जाम कर स्थानीय लोग मुआवजे के साथ साथ प्रशासन के वरीय अधिकारियों  को धटना स्थल बुलाने की मांग करने लगे।सूचना पाकर पहुंची पुलिस लोगों को मनाने में जुटी रही और अंतत:थक हार कर अर्धरात्रि वापस चली गयी।शव के साथ ग्रामीण सडक पर अडे रहे। रविवार को थककर शव को मढौरा पुलिस को सुपूर्द किया जिसे पोस्टमार्टम हेतु पुलिस ने छपरा भेज दिया।थानाध्यक्ष जय प्रकाश पडित ने बताया कि बस को जब्त कर चालक के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।