योगापट्टी:- हरि हर महायज्ञ के कलश यात्रा मे उमड़ी श्रद्धालु भक्तो की भीड
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगांवा बाजार स्थित ठाकुर घाम मंदिर के समीप आयोजित हरि हर महायज्ञ के लिए बुधवार को जल के लिए कलश यात्रा निकला । जिसमे एक हजार एक सौ इकावन कन्याओ ने माथे पर कलश लिए चिलचिलाती धूप मे पैदल चलकर प्रखंड के चौमुखा स्थित गंडक नदी से जल भरा । साथ मे हजारो महिला पुरूष श्रद्धालु भक्तो और पंडित पुरोहितो ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ जय घोष करते हुए जल यात्रा को शोभनीय बना रहे थे ।

कलश यात्रा मच्छरगांवा बाजार से फतेहपुर बडहरवा चौमुखा होते हुए गंडक नदी मे सभी कन्याओ ने जल कलश मे भरकर हरि हर महायज्ञ यज्ञ की सफलता के लिए पूजन अर्चना के बाद जल लेलेकर पैदल फिर उसी रास्ते से होकर यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञशाला मे कलश सहित जल को रखा गया । उसके बाद पंडित आचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुभारंभ किया गया । यज्ञ के आचार्य पंडित उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि यह यज्ञ जन कल्याण के लिए सार्थक सिद्ध होगा इस यज्ञ मे संसार के दोनो श्रेष्ठ आराध्य देव विष्णु और शिवकी उपासना पर आधारित है दोनो को यज्ञ के माध्यम से प्रसन्न कर जन मानस का कल्याण ही यज्ञ का मुख्य उद्देश्य है कलश यात्रा मे पहुंचे स्थानीय मुखिया सह यज्ञ व्यवस्थाव्यवस्थापक जयप्रकाश प्रसाद जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस यज्ञ को जन कल्याण के लिए किया जा रहा है जिसमे स्थानीय ग्रामीणो के साथ साथ पुरे प्रखंड वासीयो के सहयोग से हो रहा है ।

यज्ञ मे देश की पावन नगरी अयोध्या से रासलीला पहुंची है यज्ञ व्यवस्थापक मुखिया जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालु भक्तो के लिए 9 दिनो तक चलेगा यह महायज्ञ, यज्ञ मे श्रध्दालु भक्तो के मनोरंजन के लिए रासलीला और प्रवचन की भव्य व्यवस्था हुई, वही इस महायज्ञ के व्यवस्थापक सह मुखिया जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि महायज्ञ पूर्णाहुति के अगले दिन हिंदू मुस्लिम कन्याओं की शादी हैं उन्होंने बताया कि तेरह हिंदू तीन मुस्लिम लड़कियों की शादी है।




Recent Comments