
सदस्य के जन्मदिन पर रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने किया पौधरोपण
छपरा : रोटरी इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई रोट्रेक्ट क्लब ऑफ ऑफ सारण सिटी ने अपने प्रोजेक्ट SAVE TREES के अंतर्गत सदस्य रोट्रैक्टर अलोक कुमार के जन्मदिन के अवसर पर हथुआ मार्केट के प्रांगण में पौधारोपण किया.इस दौरान क्लब अध्यक्ष रोट्रेक्टर अलोक कुमार सिंह ने कहा की पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन के लिए काफी जरुरी है,क्योंकि हमारा जीवन ही पेड़ो पर आश्रित है.ब्राजील के जंगलों में जो आग लगी है उसकी पूर्ति भी पौधारोपण है क्योंकि 20% ऑक्सीजन पृथ्वी पर हमें अमेजन के जंगलों से ही मिलता है जिसकी पूर्ति हमें पौधरोपण करके बहुत हद तक करना होगा.साथ ही अध्यक्ष ने बताया की रोट्रेक्ट सारण सिटी सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण हमेसा से करते आज रहा है जो आगे भी जारी रहेगा.इस दौरान सचिव सैनिक कुमार,आईपीपी सुधांशु कुमार कश्यप,उपाध्यक्ष महताब आलम,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,अभिषेक कुमार,अवध बिहारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments