एडुकेयर स्मार्ट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस दिवस

दैनिक खोज खबर, छपरा
एडुकेयर स्मार्ट स्कूल में क्रिसमस दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे को केक खिलाकर हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस डे मनाया। विद्यालय के प्ले ग्रुप में पढ़ रही पीहू एवं इशिका ने संता क्लॉज के रूप में सभी बच्चों के बीच चॉकलेट गिफ्ट बांटकर एक दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का संदेश दिया। स्कूल के बच्चों ने नृत्य एवं अन्य तरह के प्रदर्शन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल के को-फाउंडर प्रकाश रंजन द्वारा बच्चों को गिफ्ट भी दिया गया।

एडुकेयर स्मार्ट स्कूल में क्रिसमस मनाते बच्चे
एडुकेयर स्मार्ट स्कुल में क्रिसमस मनाते बच्चे