
सदस्यता अभियान के तहत 02 करोड़ 17 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : महाचन्द्र सिंह
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण) :
भारतीय जनता पार्टी के सदस्य्ता अभियान के तहत पूर्व एमएलसी महाचन्द्र सिंह गुरुवार को तरैया पहुँचे।जहाँ अमरनाथ सिंह के आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें दर्जनो लोगों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऑन लाइन बीजेपी का फॉर्म भरवा कर बीजेपी का सदस्य बनाया।पूर्व एमएलसी ने कहा कि लोगो का मानना है कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे पहले पीएम है।जो देश के लिए हर ढंग से सोच रहे है,आज देश समृद्ध बन रहा है,आर्थिक स्थिति प्रतिवर्ष सुधर रही है,विदेशों में देश का सम्मान बढ़ा है,आज हम चन्द्रायन पर पहुँच रहे है।आज देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है।इस चुनाव में बीजेपी को 02 करोड़ 17 लाख वोट मिले है।उतने लोगो को बीजेपी का सदस्य बनाना हमारा लक्ष्य है।अभी हमने पूरे प्रदेश में 80 से 83 लाख सदस्य बना पाए है।बाकी लोगो को सदस्य बनाने के लिए हर प्रखण्ड में बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर लोगो को सदस्य बना रहे है।उक्त मौके पर शिलानाथ सिंह,शत्रुध्न सिंह,अमरनाथ सिंह,वेद प्रकाश सिंह, सरपंच उपेन्द्र सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,राजू सिंह,बृजकिशोर सिंह,उमाशंकर तिवारी,गोपाल तिवारी,भृगुनाथ सिंह,राजेश सिंह,राजेन्द्र सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments