कोहड़ा बाजार में असामाजिक तत्वो ने एक व्यक्ति पर फेंका तेजाब

दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण

जिले के दाउदपुर के निकट अवस्थित कोहड़ा बाजार में असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। असामाजिक तत्वों ने रुकुन्दीपुर महराजगंज के तारकेश्वर गिरी पर तेजाब फेंका है जिस कारण वह झुलस गए हैं। स्थानीय स्तर पर उनका उपचार किया जा रहा है।

तेजाब से जला शरीर

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग कोहड़ा बाजार पहुँचे हैं। लोगो ने स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तारकेश्वर गिरी कोहड़ा बाज़ार पर ही खैनी की दुकान चलाते हैं।
तेजाब फेंकने के कारणों का पता नही चल सका है। स्थानीय लोग कोहड़ा बाज़ार में सारण एसपी हरकिशोर राय को बुलाने की मांग कर रहे हैं।