माधोपुर पंचायत में ग्राम सभा द्वारा आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका हुई चयनित, मिला नियुक्ति पत्र

#धर्मेन्द्र कुमार /तरैया (सारण) :

प्रखंड के माधोपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 02 के राजवाड़ा उर्दू मध्य विद्यालय में ग्राम सभा का आयोजन गुरुवार को किया गया।जिसमें मुखिया सुशील कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका पूजा कुमारी एवं सहायिका मीना देवी को नियुक्ति पत्र दिया।नियुक्ति पत्र पाकर सेविका पूजा कुमारी और सहायिका मीना देवी काफी खुश थी।उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।दोनों ने कहा कि बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सरकार के निर्देश के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्र का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संचालन करूँगी।वार्ड सदस्य सलमा खातून एवं महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी ने बताया कि इनकी नियुक्ति वार्ड नम्बर 02 के दलित टोला राजवाड़ा में हुई है।जिन्हें ग्राम सभा मे नियुक्ति पत्र दिया गया।उक्त मौके पर बचई आलम,धनश्याम राम,एकबाल,मौली राम,भुनेश्वर राम,अवधेश राम व अन्य मौजूद थे।