
हंगामे की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी सेविका की चयन, प्रक्रिया नहीं हुई पूरी
#हरि किशोर सिंह /मशरक : प्रखंड के मशरक पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में आँगनबाड़ी सेविका के चयन प्रक्रिया को लेकर आयोजित आम सभा की बैठक हंगामे के कारण नहीं हुई।प्रवेक्षिका संगीता कुमारी ने बताया कि बहाली प्रक्रिया की नियमावली समझ में नहीं आने के कारण लोगों ने हंगामा किया।बहाली की प्रक्रिया पूरी करने न लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद जल्द ही आम बैठक की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।बैठक में वार्ड सदस्य अजय कुमार पाठक,स अ नि अरविन्द कुमार शर्मा पुलिस बल के अलावे आवेदक सीता कुमारी ,पुष्पा यादव, शारदा देवी, पूनम देवी, सुनीता कुमारी एवम अन्यग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments