छपरा।
सारण जिलान्तर्गत बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध समय-समय पर पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती है। इसके अतिरिक्त नियमित रुप से जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण, डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में गुरुवार 13 जुलाई को देररात्रि से ही विशेष अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण ने किया। सदर अनुमंडल से लेकर सोनपुर अनुमंडल तक चलाये जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सोनुपर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं सोनपुर के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, जिला के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने हिस्सा लिया। इस विशेष अभियान में विशेष रूप से मोटरबोट के जरिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू से लदे नावों को जब्त करने की कार्रवाई की। कुल 26 नावों को जब्त किया गया तथा डोरीगंज थाना में शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की गई है।
विशेष अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। कुल 15 अवैध / ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों को जब्त किया गया। जिसमें खनन विभाग के द्वारा लगभग 60,00,000 दण्ड की राशि वसूलनीय है। जब्त वाहनों एवं भंडार किए गए कुल लगभग .102988. घनफीट अवैध पीला बालू जब्त किया गया। बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आरोप : अवैध कारोबारियों पर छापेमारी के दौरान मिठाई दुकान को पुलिस ने किया तहस नहस डोरीगंज(सारण)। अपने कारनामों के लिए सुर्खियों में रहने वाली बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा गुरुवार को सामने आया है. जहां पुलिस ने बालू के अवैध कारोबार पर छापेमारी करने डोरीगंज थानाक्षेत्र के तिवारी घाट अहले सुबह गई थी।
दरअसल अपनी करतूतो के की वजह से बिहार पुलिस के जवान सरकार और पुलिस महकमें को शर्मसार करते रहते हैं. आरोपी खनन विभाग तथा अन्य थानाक्षेत्रों से आए पदाधिकारी व पुलिसकर्मी है. जिन्होने तिवारी घाट के मार्केट में सिर्फ लूटपाट ही नहीं किया बल्कि तैयार मिठाइयों को भी जमीन पर फेंक दिया इस संबंध में पीड़ित दुकानदार सुखल शाह ने बताया कि उसकी तिवारी घाट की दुकान बंद थी दुकान का ताला तोड़कर एसी काउंटर और डीप फ्रीजर में रखी मिठाई जमीन पर फेंक दिए काउंटर स
से लगभग ₹25000 तथा लगभग ₹50000 मूल्य के मिठाई जो आर्डर पर आज देना था सब को मिट्टी मे मिला दिए । सुखल ने बताया कि लगभग ₹300000 मूल्य के काउंटर और डी फ्रीजर जो महाजन से कर्ज लेकर लिया था वह सब तहस-नहस कर दिया सुखल ने कहा हुजूर बताएं मेरा दोष क्या है। अब भगवान ही मालिक है इसी तरह राजकिशोर साह का एसी काउंटर डी फ्रीजर तथा25000 के मिठाई ,सरोज राय के दुकान से ठंडा की बोतल मिनरल वाटर नमकीन की पैकेट नगदी लूट लिए गए तो अजय प्रसाद के दुकान से सब्जी नगदी, पप्पू राय के दुकान से नगदी चावल दाल आदी लूटपाट कर दुकान को भी तहस-नहस कर दिया गया।
इस संबंध में जब डोरीगंज थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन जो लोग भी किए हैं बेहद शर्मनाक घटना है । जो लोग भी यह वाकया देखे हैं वे यही कह रहे हैं कि इससे सारण पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है।और इस घटना की जितना निंदा की जाए कम है ।