सिकटा से आइएसआइ के एजेंट की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर मोतिहारी जिले में पहुंची एनआइए की टीम

चार मई को पश्चिम चंपारण के सिकटा सेआइएसआइ एजेंट  अबी की  हुई थी गिरफ्तारी।
•पूर्व में भी चम्पारण से आइएसआइ के कई एजेंट की हो चुकी है गिरफ्तारी
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] पश्चिम चंपारण के सिकटा से आइएसआइ के एजेंट की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर जिले में एनआइए की टीम पहुंची है। संदिग्ध का¨रदों की खोज में टीम सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने बताया कि नेपाल के बारा जिला निवासी आइएसआइ का एजेंट तथा जाली नोटों का कारोबारी अबी मोहम्म्द उर्फ अबी अहमद की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। इसके निशानदेही पर कार्रवाई चल रही है। 
इसी क्रम में एनआइए की टीम ने गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्रों के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। एसपी ने बताया कि उक्त का¨रदें पर एक लाख रुपये का इनाम भी था। घोड़ासहन में एनआइए की टीम ने कई लोगों से पूछताछ भी की।
चार मई को हुई थी पश्चिम चंपारण के सिकटा से अबी की गिरफ्तारी:नेपाल के बारा जिला निवासी आइएसआइ के एजेंट और जाली नोट के कारोबारी अबी मोहम्म्द उर्फ अबी अहमद को चार मई को गिरफ्तार किया गया था। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। पूछताछ में इसने कई खुलासे किए हैं। अबी ने रक्सौल की दो महिलाओं, छौड़ादानों के हाजी तथा लखौरा में एक दर्जी मास्टर के नामों का खुलासा किया था। एनआइए की टीम इन्हीं लोगों की तलाश में कार्रवाई कर रही है। समाचार प्रेषण तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
पूर्व में भी आइएसआइ के कई एजेंट की हो चुकी है गिरफ्तारी:-घोड़ासहन तथा हरपुर में रेल ट्रैक पर आइडीबी बम लगाने तथा विस्फोट मामले में आइएसआइ के एजेंट की गिरफ्तारी के बाद भी एनआइए की टीम ने जिले में कई दिनों तक कैंप कर छापेमारी की थी। इस दौरान कई एजेंट की खोज की गई थी। बताते चलें कि पुलिस ने सूरज कुमार, दीपू कुमार, मोतीलाल पासवान, मुकेश यादव, उमाशंकर पटेल को गिरफ्तार किया था। वहीं एनआइए की टीम ने राकेश यादव को गिरफ्तार किया तथा गजेंद्र शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।