रसोई गैस के होम डिलीवरी के नाम पर हो रही है खानापूर्ति, सोसल डिस्टनसिंग का भी नही रखा जा रहा ख्याल

डोरीगंज(सारण) । वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने तथा लॉक डाउन के अवधि में लोगों को सहज और सुलभ रूप से रसोई गैस की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी सारण के द्वारा रसोई गैस के होम डिलीवरी का आदेश दिया गया था लेकिन गैस एजेंसियों के द्वारा इस आदेश का खुला उल्लंघन करते हुए होम डिलीवरी के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है,इस कारण गैस उपभोक्ताओं में रोष वयाप्त है ।इंडेन गैस के वितरक विभा इंडेन के उपभोक्ता बिष्णुपुरा ग्रामवासी नीरज कुमार सिंह के अनुसार गैस एजेंसी के द्वारा न तो होम डिलीवरी दिया जा रहा है और ना ही गोदाम से गैस बांटा जा रहा है बल्कि गोदाम से दूर कहीं भी अनिश्चित जगह पर गाड़ी लगाकर गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं से 621 रुपए प्रति सिलेंडर चार्ज किया जा रहा है।बहुत से उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी नही है कि इस 621 रुपये में होम डिलीवरी चार्ज भी सम्मिलित है इस बात का गलत फायदा गैस एजेंसी के द्वारा उठाया जा रहा है तथा होम डिलीवरी नही करके भी होम डिलीवरी का चार्ज ग्राहकों से लिया जा रहा है।