
जलालपुर पंचायत मे सुखाड़ फसल क्षतिपुर्ति अनुदान के आवेदनों की हुई जाँच -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत मे सुखे फसल क्षतिपूर्ति अनुदान के लिए किसानों द्वारा किए ऑन लाइन आवेदनों की जाँच की गयी ।
जाँच करने पहुँचे कृषि समन्वयक दुधनाथ प्रसाद ने दर्जनों किसानों के आवेदनों की जाँच की ।
उन्होंने बताया कि जलालपुर पंचायत मे 240 किसानों द्वारा सुखे फसल क्षतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसकी जाँच की जा रही है । किसानों द्वारा दिए गए खाता संख्या , रकबा एवं जिस खेत मे फसल लगाई गयी थी उसकी जाँच की जा रही है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से किसान सलाहकार आनन्द कुमार , मुखिया पुनम कुमारी , सरपंच नितु देवी , पुर्व मुखिया अजय राय , सरपंच प्रतिनिधि रजनीश कुमार ,किसान सुमन जी , बब्लु सिंह , अमरीश राय सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे ।




Recent Comments