सड़क दुर्घटना में होमगार्ड के जवान मोहम्मद इस्लाम की मौत
👉गोरियाकोठी थाना इलाके में थे तैनात
👉मृतक के भतीजे के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
👉पुलिस कर रही है मामले की तहकीकात
👉दर्ज कांड का अनुसंधान करेगी महाराजगंज की थाना पुलिस
👉घटना: कर्णपुरा जीन बाबा के समीप का
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान :
सिवान – बसंतपुर मुख्य मार्ग पर कर्णपुरा जीन बाबा के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय होमगार्ड के जवान की दर्दनाक मौत हो गई।उक्त घटना शनिवार की अल सुबह करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है।मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव निवासी स्वर्गीय दोस्त मोहम्मद का पुत्र मोहम्मद इस्लाम(40)के रूप में की गई है। मृतक गोरियाकोठी थाना इलाका में तैनात था।बताया जाता है कि वह अपने ड्यूटी पर जा रहा था कि तभी विपरीत दिशा से काल क्रूर बनकर आया अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। मृतक होमगार्ड का जवान साइकिल सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। घटना के बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया उधर मृतक के भतीजा मोअजिम अली के बयान नगर थाना की पुलिस ने ली।उसने बयान में अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक को नामजद किया है।नगर थाना की पुलिस ने फर्दबयान की एक कॉपी स्थानीय महाराजगंज थाना को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया दी। उधर होमगार्ड के जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद शहर स्थित जिला समादेष्टा दफ्तर पहुंचा ।जहां मौजूद होमगार्ड के पदाधिकारियों ने उसके शव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।तथा नियमावली के अनुसार मृत होमगार्ड की पत्नी हसबुन नेशा को उचित राशि प्रदान की। इस मौके पर जिले के कई वरीय पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शव पहुंचते ही बभनबारा गांव में मचा कोहराम-
….और जैसे ही होमगार्ड के जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव बभनबारा पहुंचा तो परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मार बिलख रहे हैं।मृतक की विधवा पत्नी हसबुन नेशा व विधवा मां रुसुम खातून का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। उपस्तिथ लोग परिजनों को बिलखते देख अपने -अपने आखों के आंसू को नहीं रोक पा रहे हैं।मृतक के दो पुत्रियों में क्रमशः शबाना खातून व पप्पी खातून का भी रोते-रोते बुरा हश्र हो चुका है। एक पुत्री शबाना खातून शादी हो चुकी।तथा एक पुत्री पप्पी खातून की शादी होना बाकी है।
घर का मात्र कमाऊ सदस्य था मोहम्मद इस्लाम-
मोहम्मद इस्लाम होमगार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह अपने परिवार का मात्र एक कमाऊ सदस्य था। उसके मौत के बाद उसके परिवार के समक्ष एक विकट परिस्थिति आ गई है। कि अब परिवार का खर्चा कौन चलाएगा। मृत होमगार्ड की बिधवा पत्नी को अपनी कुंवारी पुत्री पप्पी खातून की शादी की चिंता सबसे ज्यादा सता रही है। उधर पिता के मौत से सबसे ज्यादा सदमा पप्पी खातून को हो रही है।
———-




Recent Comments