सारण :जनवितरण प्रणाली में अनियमितता की जांच के दौरान बीडीओ- विधायक में हुई नोकझोंक 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो 
प्रखंड के रसुलपुर में जनवितरण में धांधली की मिली शिकायत की जांच करने गए बीडीओ व विधायक आपस में भीड़ गये. जहाँ स्थानीय विधायक ने  जनवितरण प्रणाली में गड़बड़ी के लिए बीडीओ को जिम्मेदार ठहराया वहीं बीडीओ ने कहा जो करना है कर लिजिए हम डरने वाले नहीं हैं. गड़बड़ी की बात करते हैं तो कोई दुध का धोया नहीं है. विधायक और बीडीओ के बीच हुए गर्मागर्म बहस को देख स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए.  उ कि लाभूकों की शिकायत पर  अमनौर के भाजपा विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा द्वारा जनवितरण प्रणाली में धांधली बरते जाने का शिकायत डीएम सारण  व एसडीओ मढौरा से किया गया था. जिसको लेकर जांच के आदेश के बाद अमनौर बीडीओ सह एमओ बैभव कुमार  रसुलपुर स्थित डीलर अरूण कुमार की पीडीएस दुकान की जांच करने पहुंचे. जहाँ स्थानीय मुखिया पति की उपस्थिति में जुलाई माह का रासन का  वितरण भी कराया जा रहा था. उस दौरान बीडीओ उपभोक्ताओं से पूछताछ कर एक लिखित आवेदन ले रहे थे.  जहाँ थोड़ी देर के बाद इसी दौरान दर्जनों उपभोक्ताओं के साथ अमनौर विधायक मौके पर पहुंचे. जहाँ दोनों में इस बात को लेकर बकझक शुरू हो गई.    इधर विधायक के साथ पहुंचे दर्जन भर उपभोक्ताओं का शिकायत था कि डीलर द्वारा एक महीने की अनाज देकर कार्ड पर  दो महीने का रासन चढा दिया जा रहा है. साथ ही सही वजन नहीं दिया जाता है. वहीं बीडीओ के समक्ष भी दर्जनों उपभोक्ताओं ने हर महीने रासन देने की बात कही गयी.   इस मामले में    विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर  ने कहा कि बीडीओ  एमओ के प्रभार में है. जहां  पूरे प्रखंड में रासन – किरासन की खुल्लेआम कालाबाजारी करायी जा रही है. जिसकी कई बार शिकायत करायी गयी है लेकिन अबतक प्रखंड का हाल में सुधार नहीं हो सका है. जांच के क्रम में उपभोक्ताओं के कहने पर शिकायत दर्ज कराने मौके पर पहुंचा तो बीडीओ ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए बिना जांच किए वापस हो गए. इस बात को सदन में ले जाउगा.  वहीं बीडीओ वैभव कुमार ने उक्त आरोप को गलत बताया क विधायक जान बुझ कर जांच को प्रभावित किया गया. हालांकि प्रारंभिक  जांच रिपोर्ट वरिये पदाधिकारी को भेज दिया गया है.