सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान :
बड़हरिया-तरवारा मुख्य सड़क पर बड़हरिया
थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव में शुक्रवार की सुबह
साइड लेने के दौरान बाइक से
गिरने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक
मीरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी बाबू हसन का पुत्र नूर नवाज
(25) बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।
बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी नूर नवाज
अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। हरदोबारा गांव में सामने से
बोलेरो आते देख साइड लेने के के बाद ईटकरण से पीच सड़क पर
चढ़ रहा था तभी उसकी बाइक सड़क के किनारे अनियंत्रित
होकर गिर पड़ी। वह बाइक के साथ कुछ दूर घसीटते चला गया।
घटना देख ग्रामीण जब तक पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन
पहुंच गए। उसके जेब से मोबाइल से ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
इनसेट
दो माह पहले हुई थी नूर नवाज की शादी
संसू, बड़हरिया (सिवान) :
मीरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी निवासी नूर नवाज
की शादी दो माह पहले सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के
सरेयां गांव में शादी परवीन के साथ हुई थी। वह 5 मई को
अपने ससुराल गया था। वहां वह शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहा था।
जैसे ही हरदोबारा गांव ईटकरण सड़क स्थित नहरपुल
के पास पहुंचा बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण गिर
अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके सिर में अधिक चोट होने
के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर
पहुंच युवक को उठाने की कोशिश करते तब वह दम तोड़ चुका था।
मृतक के जेब से मिले मोबाइल से फोन से उसके ससुराल एवं परिजन
को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
—
पंचायती के दौरान हुई झड़प, आधा दर्जन घायल
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक
नहर पुल के पास शुक्रवार को नट बस्ती में पंचायती दौरान दो पक्षों में
जमकर मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरवारा गंडक नहर पुल के पास
नट बस्ती में चुरा कर मुर्गी खाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।
इसको लेकर बुद्धिजीवियों द्वारा पंचायती हुई। इस दौरान जगदीश नट और टुनटुन नट
के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के जगदीश नट, धर्मेंद्र नट, संतोष नट, सुरेंद्र नट,
राजन नट समेत आधा दर्जन घायल हो गए।
ग्रामीणों की सहायता से गंभीर रूप से घायल जगदीश नट, धर्मेंद्र नट तथा संतोष
नट को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीन लोगों का इलाज स्थानीय निजी चिकित्सालय
में किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि मारपीट की
घटना हुई है। इसमें किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—
अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड व क्लीनिक पर छापामारी
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार पर अवैध
रूप से चल रहे क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड में शुक्रवार को सदर एसडीओ संजीव कुमार
के नेतृत्व में छापामारी की गई। छापामारी दल में सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमा,
जिला मलेरिया सह नोडल पदाधिकारी एमआर रंजन ने जिला पुलिस बल के
साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सभी संचालक
अपनी-अपनी प्रतिष्ठान छोड़कर फरार हो गए। सदर एसडीओ ने बताया कि
गुप्त सूचना मिली थी कि तरवारा बाजार पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड, लैब तथा
क्लीनिक चलाई जा रही है। इसको लेकर मां अल्ट्रासाउंड, महावीर अल्ट्रासाउंड
तथा डॉ. जयराम चौधरी के क्लीनिक पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान
सभी फरार हो गए। छापामारी दल ने मां अल्ट्रासाउंड तथा खून जांच घर को सील
कर दिया तथा संचालक के विरुद्ध चिकित्सा पदाधिकारी
पचरुखी को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया,
जबकि महावीर अल्ट्रासाउंड की जांच के दौरान कागजात की जांच की गई
तो सही पाया गया है, लेकिन चिकित्सक अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि
इसके अलावा कई क्लीनिक तरवारा बाजार पर अवैध रूप से अभी भी चल रहे हैं।
इसको लेकर छापामारी टीम का गठन कर छापामारी जारी रहेगी।
—
एटीएम हैक कर 42 हजार सात सौ रुपए की निकासी
भगवानपुर हाट (सिवान) :
थाना क्षेत्र के रामपुर छोटा दीगर गांव के मो. अलीशेर अंसारी के खाते से
पंजाब नेशनल बैंक के खाते का एटीएम हैक कर 42 हजार सात सौ रुपए
की निकासी कर ली गई है। इस मामले में उसने थाने में आवेदन देकर कहा है
कि उसके पीएनबी के खाता संख्या 1225000100422959 से
फर्जी तरीके से 42 हजार सात सौ रुपए
निकाल लिए गए हैं। उसने कहा है कि ईद के त्योहार के लिए वह चार जून को
पीएनबी की भगवानपुर हाट शाखा के अंदर लगे जमा एवं निकासी मशीन
तथा बाहर लगे एटीएम मशीन से कार्ड डालकर रुपए की निकासी का प्रयास किया,
तो स्क्रीन पर गलत पिन नंबर बताने के कारण रुपए की निकासी नहीं हो पाई। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
Show quoted text




Recent Comments