
तरैया, सारण। प्रखंड के ग्राम कचहरी डेवढ़ी के सचिव व भटौरा निवासी संतोष गुप्ता मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार घायल ग्राम कचहरी के सचिव श्री गुप्ता अपने घर से तरैया प्रखंड मुख्यालय में योगदान दे रहे नवपदस्थापित बीडीओ से मिलने जा रहे थे कि तरैया – मढ़ौरा एसएच 73 पर तरैया नहर पुल से अवधिया टोला के बीच सड़क पर लगे बारिश की पानी व कीचड़ में बाइक फिसल जाने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल सचिव को तत्काल निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। सचिव को कंधे की हड्डी टूट चुकी है। जिनका उपचार छपरा में चल रहा है।




Recent Comments