शॉर्ट सर्किट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
भगवानपुर हाट (सिवान) :
थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में रविवार की
सुबह अपने ही घर में बिजली के शॉर्ट
सर्किट लगने से एक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे
इलाज के लिए परिजन स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक
सहसरांव निवासी ओसिहर पंडित का
पुत्री मंतोष कुमार (23) बताया जाता है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंतोष अपने आवास
में ही एक छोटा सा
किराना दुकान चलाता था। उसके घर में बिजली की आपूर्ति पहले से है।
सुबह दुकान खोलने के लिए शटर खोलने गया तभी
उसमें करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से
गिर बेहोश हो गया। घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण
उसके घर पर उमड़ पड़े। परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए
उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन
शव को घर लेकर चले आए। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही
उसकी मां सुशीला देवी तथा पत्नी सविता देवी समेत अन्य
परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही
पूर्व मुखिया चंद्रिका प्रसाद, शिक्षक प्रमोद पंडित समेत काफी
संख्या में ग्रामीण परिजनों को संभाल रहे थे।
मंतोष छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
—




Recent Comments