हसनपुरा(सीवान)एम एच नगर थाना के हसनपुरा में बीती रात शराब कारोबारीयों के खिलाफ सघन छापेमारी की गई। जिसमें दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 20 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ धर्मात्मा चौधरी पिता हरिकिशुन चौधरी, कलावती देवी पति धर्मात्मा चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। शराब को जब्त कर दोनो को बुधवार को जेल भेज दिया गया।