सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

मशरक (सारण)एस एच ७३मशरक-मलमलिया पथ पर देवरिया नहर पर एक स्क्रापियो गाड़ी ने सब्जी विक्रेता नागेन्द्र राय ३५वर्ष लखनउरा, मदारपुर से सब्जी खरीददारी कर अपने ममहर बहरौली में रहकर किसी तरह अपनी जीविका चलाते थे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था कि आज जैसे ही अपने मामा बलिस्टर राय के घर के करीब जैसें ही आटोरिक्शा से उतरे कि पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने धक्का मारकर घसीटते हुए देवरिया बाजार तक ले गया लोगों के दौरे देख स्कार्पियो गाड़ी ने दाये बाये काटने के क्रम में पिछला चक्का नागेन्द्र राय के सर पर चढ़ने के कारण ही उसकी मौत हो गई लेकिन आनन-फानन में किसी तरह मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मशरक पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिर लोगों ने घटनास्थल देवरिया नहर पर एस एच ७३ को पूरी तरह जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया लोगों का मांग था कि जबतक उच्च अधिकारी नहीं। आ जाते जाम नहीं खुलेगा। वहीं थाना प्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली और मशरक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह एवं सीओ ललीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझने में लगे हैं लगता है मामला सुलझ ही जाएगा । थाना प्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा ने कुछ कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बताते चलें कि नागेन्द्र राय ३०वर्ष पिता स्व. रामजन्म राय ग्राम बनौरा थाना बैकुंठपुर जि.गोपालगंज अपने मामा बलिस्टर राय ग्राम बहरौली पूर्व मुखिया कामेश्वर राय के टोला में रहकर किसी तरह अपनी जीवन यापन के लिए सब्जी मंडी से सब्जी लाकर बेचकर बहुत ही कम आय में अपनी परिवार को भरण पोषण करता था लेकिन आज भगवान उसे भी उठा लिए और बच्चपन से पोसपाल कर आज जब कुछ कमा रहा था तो सड़क दुघर्टना में इतनी दर्दनाक मौत हो जाएगी कभी सपने में भी नहीं सोचा था यही कहकर मामा बलिस्टर राय बार-बार बेहोश हो जाते थे लोग वहां से हटाने की बहुत कोशिश की मगर लाश पर गिर कर रोते हुए बुरा हाल हो जा रहा है इस गमगीन माहौल में लोगों के आंखों में आसूं दिखाई दे रही है ।इस गरीब बेसहारा को अब कौन सहारा होई से भगवान सभी गांव वालों की जुबान पर आहें भरी बातें आ रही थी ।इस दुखदाई घड़ी में घटनास्थल पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह एवं बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह पहुंच कर लोगों को संत्वना दे रहे थे और समझा रहे थे ।




Recent Comments