
शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त मतदान के लिए आईटीबीपी के जवानों ने किया मार्च
पानापुर (सारण)शुक्रवार को थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित गाँवों में स्थानीय प्रशासन तथा आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला ।ताकि लोकसभा चुनाव में भयमुक्त वातावरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।जवानों ने पानापुर थाना से धेनुकी, लगुुुनी सहित नदी के किनारेे बसे कई गाॅवों का पैैैदल भ्रमण किया।तथा किसी भी प्रकार से चुनाव में गड़बड़ी करने की सोचनेे वालों को चुनौती दी।जवानों के इस पैैैैदल मार्च से एक तरफ मतदाता खुश हैंं तो वहीं दुसरी तरफ गड़बड़ी करने वालों के रोंगटे खड़़े हो गए हैं ।




Recent Comments