सड़क दुर्घटना में 7 लोग जख्मी
गोपालगंज:– सड़क दुर्घटना में 7 लोग जख्मी हो गए जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुचायकोट थाना के बताना कुटी एनएच 28 के पास हुई बाई को पिकअप के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जख्मी लोगों में बेलवा नवागांव का रामचंद्र मुखिया व अर्जुन मुखिया शामिल है वही नगर थाने के बसडीला एनएच 28 पर हुई बाइक और पिकअप की टक्कर में 5 लोग जख्मी हो गए जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जख्मी लोगों में सीमा कुमारी रामेश्वर प्रसाद अमरजीत राम सोनू कुमार व रीना शामिल है डॉक्टरों ने इलाज के दौरान सीमा कुमारी की हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
________