
चुनाव की तैयारियों कों लेकर परसा में अधिकारियों द्वारा बूथों का किया गया निरीक्षण
परसा-अगामी 6 मई को सारण संसदीय क्षेत्र होने वाले लोक सभा आम चुनाव की तैयारी का निरीक्षण जेनरल आब्जर्बर गौरव गुप्ता एवं लाइजिंग पदधिकारी संजीव कुमार सिंह पीओ सदर छपरा द्वारा प्रखंड के बूथ संख्या 4 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटी मध्य विद्यालय परसा दक्षणि भाग बूथ संख्या 12 तथा परसा उच्च विद्यालय दक्षिण भाग बूथ संख्या 10 एवं मतदान कर्मी केन्द्र प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा तथा प्रखंड मुख्यालय के निर्वाचन की तैयारिया एवं सुविधाओ के बारे में विस्तृत जनकारी लिया।मुख्यालय स्थित वोटर सेल्फ़ी जॉन मतदाता जागरूकता प्रोग्राम पर प्रशंसा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रजतकिशोर सिंह को धन्यवाद दिया।आवश्यक तैयारी के जाँच पोलिंग पार्टी डिस्पैच करने का निर्देश दिया।तथा विधि ब्यवस्था एवं अर्धसैनिक बलो के साथ फ्लैग मार्च कार्य पर उन्होंने कहाँ कि मतदाता को डरने की जरूरत नही है।निर्भीक होकर उत्साहित महौल में अपना मतदान करने का अपील किया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रजतकिशोर सिंह सीओ राम भजन राम प्रखंड शिक्षा पदधिकारी दिवाकर प्रसाद सिंह जेएसएस अरविंद कुमार पासवान इत्यादि उपस्थित थे।




Recent Comments