
दैनिक खोज खबर/छपरा /मढ़ौरा/ पितामह प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबला का आयोजन बनियापुर और मेकर के बीच खेला गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार अवधेश वर्मा और मनोकामना सिंह द्वारा संयुक्तरूप से फीता काटकर किया गया।
टॉस जीतकर बनियापुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शुरुआत से ही धीमी शुरुआत की और लड़खड़ाते हुए 14 ओवरों में 116 रन का लक्ष्य खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेकर की टीम आक्रामक दिखी और 12 ओवरों में ही 117 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश की। मकर की ओर से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में मृत्युंजय कुमार ने 67 रन और 3 विकेट लिए ।
मैच में शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट योगदान के लिए मेकर मृत्युंजय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजनकर्ता नीरज कुमार ने बताया कि आगे मैच और रोमांचक होने जा रहा है। 27 नवंबर को मुजफ्फरपुर बनाम बलहा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा और फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को होगा।





Recent Comments