मोतिहारी रामेश्वर दास केडिया होमियोपैथिक कॉलेज में छात्रों को आंदोलन छठे दिन भी जारी
[✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:] मोतिहारी शहर के रामेश्वर दास केडिया होमियोपैथिक कॉलेज में छात्रों को आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। कॉलेज के विद्यार्थी मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे। इसी बीच वहां मौजूद एक छात्र नौशाद आलम की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत पांडेय भी अस्पताल पहुंचे और बीमार छात्र से मिले। श्री पांडेय ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को नजर अंदाज करना कॉलेज प्रबंधन के लिए ठीक नहीं है। इनकी समस्याओं के निदान पर विचार किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम सक्रिय रूप से इस आंदोलन में शामिल होने को बाध्य होंगे। इधर, कॉलेज के छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरीनहीं होती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच शहर के चिकित्सक डॉ. परवेज अजीज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बात की और कहा कि वे इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। मौके पर शुभम गुप्ता, मुन्ना ¨सह, विकास मौर्य, अतुल ठाकुर, अतुल कुमार, राहुल व‌र्द्धन, विष्णु हरि, खुशबू कुमारी, प्रीती कुमारी आदि उपस्थित रहे।