मढ़ौरा(सारण) ।पुलिस सप्ताह समारोह के तहत मढ़ौरा पुलिस द्वारा आयोजित जनसंवाद में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने अपनी बात रखी । प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार ने अपनी बात रखते हुए आम लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि पुलिस की तरफ से भरोसा और विश्वास वे प्रदान करेंगे । नगर पंचायत सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी ने उपस्थित जनप्रतिनिधि और आम जनता से बेहतर पुलिसिंग के लिए सलाह मांगा इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष ललन राय ने कहा की लोगों से खुद के फंसने का डर खत्म करना होगा तभी आम लोग पुलिस की मदद के लिए आगे आ सकेगे । मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित ने जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेने और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग रखी मुखिया संघ अध्यक्ष विरेंद्र राय ने सही तथ्यों की जानकारी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के बाद सुनने की बात कही । मुखिया अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस सूचना की गोपनीयता को भंग करती है जिससे समस्या बढ़ जाती है । मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय ने कहा कि सूचनाओं पर पुलिस कार्यवाही नहीं करती जिससे पुलिस पर लोगों का विश्वास घटता जाता है । पत्रकार संजीव कुमार ने पुलिस पर सूचना की सुचिता को सुनिश्चित करने को कहा । वही कहा की सूचना पर कार्रवाई को मुनिटरिंग किया जाएं तो आप लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़ेगा । इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहां की सीमित संसाधनों के बीच पुलिस लगातार बेहतर कार्य के लिए प्रयत्नशील रहती है उन्होंने लोगों से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जरूरी सूचनाओं को पुलिस तक उपलब्ध कराने की मांग की बदले में मिली सूचनाओं के आलोक में कार्यवाही करने का स्पष्ट भरोसा दिलाया। पुलिस पब्लिक जनसंवाद में राजीव कुमार के साथ मुख्य पार्षद लल्लन राय एएसडीओ नलिन प्रताप राणा, कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीडीयो मनोज कुमार अग्रवाल, मुखिया मुद्रिका प्रसाद यादव, वीरेंद्र राय, मनोज सिंह,अरविंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय उर्फ जुगनू, हर्षवर्धन दीक्षित, अंबिका मांझी, शुभ नारायण राय,अरुण राय,जिला परिषद सदस्य गणपति गौरव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे