पूर्वी चम्पारण:आपसी विवाद मे एक ही परिवार के तीन हुए घायल
✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहा पंचायत मे हुए आपसी विवाद मे एक ही परिवार के दिलीप यादव, अरूण यादव और माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था मे मोतिहारी सदर अस्पताल मे लाया गया।घायलों का ईलाज सदर अस्पताल मोतिहारी मे हो रहा है।
पिडीत परिवार ने बताया कि पड़ोसी चन्देश्वर राय अपने पुत्रों के साथ धारदार हथियार से हमला किए। हमले का कारण आपसी वर्चस्व बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक एफ आई आर नहीं हो सका था।




Recent Comments