
• अन्य राज्यों में फंसे सारण के 72 हजार लोगों को एक-एक हजार की मदद
• उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया को जनहित में साकार रूप दे रहे है सांसद रुडी
• वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला के अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला के अन्य अधिकारी भी थे उपस्थित
• सारण के कार्यकर्ताओं के साथ लगभग दो घंटे चला संवाद
छपरा। कोरोना महामारी में देशब्यापी लॉकडाउन से प्रभावित जन जीवन को सुगम बनाने के कार्य में जुटे सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लगभग दो घंटे तक संवाद चलाया।जिसमे सारण के कार्यकर्ताओं के साथ जिला के अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंगे के जरिये बैठक में कहा कि सांसद कंट्रोल रूम बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है। इस संकट की घड़ी में सांसद रूडी द्वारा मानवता की सेवा में दिये गये एम्बुलेंस गाड़ियों पर जनता का अटूट विश्वास है। इन विकास कार्यों के लिए आने वाले दिनों में सारण ही नहीं राज्य के नागरिक आपको याद रखेंगे। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि रूडी ने अदभूत कार्य किया है। आपका यह कार्य बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। कोरोना महामारी जैसी संकट की इस घड़ी मे कैसे तकनीक का उपयोग करते हुए जनता और अधिकारियों के बीच तालमेल बनाकर जनहित के कार्य किये जा सकते है, यह आपसे सिखना चाहिए। बतादें कि सांसद रुडी नियमित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से बैठक करते है। इस बैठक में हर दिन 70 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक, ग्राम पंचायत और शहरी निकाय के जन प्रतिनिधि के अलावा अधिकारी भी होते है। कल आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव के बाद आज उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी ने शिरकत की।
बैठक में राशन कार्डधारकों के संदर्भ में बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सारण से नये राशन कार्ड के लिए 1 लाख 45 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 98 हजार आवेदनों के साथ पूरे बिहार के 38 लाख आवेदन अपूर्ण होने के कारण रद्द कर दिये गये है। लंबित आवेदन रह गये थे जिनका अब त्वरित गति से पूरा करने का आदेश दिया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा यह बताये जाने पर कि जन वितरण प्रणाली से जुड़ने योग्य लोगों का सर्वे जीविका द्वारा किया जा रहा है, सांसद श्री रुडी ने कार्यकर्ताओं से त्वरित गति से जरूरतमंदों की सूची बनाने का निर्देश। उन्होंने बताया लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे बिहार के नागरिक जिनके आधार कार्ड का पता और बैंक का खाता बिहार का है उनको राज्य सरकार द्वारा एक हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सांसद कंट्रोल रूम के माध्यम से योजना की जानकारी लोगों को दी गई है जिसके कारण इस योजना के 72 हजार से अधिक लाभार्थियों के साथ सारण राज्य का दूसरा जिला बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घोषित सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित डिजिटल इंडिया की ताकत का वास्तविक एहसास सांसद ने सांसद कंट्रोल रूम स्थापित करके प्रदर्शित किया है जो अन्य जन प्रतिनिधियों के लिए भी अनुकरणीय है। इसके माध्यम से क्षेत्र की जनता का जुड़ाव सांसद के साथ रहता है। सांसद के इसी कंट्रोल रूम के माध्यम से इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदो का सहायता प्रदान हो रही है जिसकी सराहना पूर्व की बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव के बाद आज उप मुख्यमंत्री ने भी की। आज की बैठक में उन सभी के अलावा भाजपा के प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर, मृत्युंजय झा, जगन्नाथ ठाकुर समेत पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी और मंटू सिंह के साथ सारण से इंजीनियर सतेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, अनिल सिंह, शेखर सिंह आदि 60 से 70 कार्यकर्ता शामिल थे।
–/—




Recent Comments