मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुरुवार को पिता के खेत में धान रोपने में मदद करने के लिए खेत में जाने के दौरान एक बच्ची की गढ़े में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची पकड़ी गांव निवासी रामेश्वर राय की 9 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि खेत में पिता धान की रोपनी करने गये थें वहीं बच्ची पिता की मदद करने को लेकर खेत की तरफ जा रहीं थी गढ़े में पैर फिसलने से डूबने से मौत हो गई काफी देर बाद परिजनों के खोजबीन के बाद उसका शव गढ़े में डुबे अवस्था में पाया गया। मृतक बच्ची पांच बहनों में सबसे छोटी हैं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी में वर्ग 2 में पढ़ती थी। मौके पर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।