संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव गड्ढे से बरामद

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान): थानाक्षेत्र के दोन उच्च विद्यालय के पास रविवार की शाम पुलिस ने गड्ढे से एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया। मृतक की पहचान दोन निवासी कन्हैया बैठा के पुत्र गुड्डू बैठा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
परिजन युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक देने का आरोप लगा रहे थे। गुड्डू का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के संबंध मे मृतक के भाई मदन बैठा ने बताया जाता है कि गुड्डू शनिवार की रात करीब आठ बजे पड़ोसी के यहां गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी गुड्डू का कुछ पता नहीं चला।