बनियापुर में प्रखंड स्तरीय खेल का आयोजनबनियापुर ( सारण ) : बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के भकुरा भिट्ठी हाईस्कूल के खेल मैदान में नेहरू युवा केन्द्र के तत्त्वाधान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बाँलीवाल, फूटबाल, कब्बड्डी व दौर प्रतियोगिता के आयोजन में सारण जिले के दर्जनों प्रखण्डों से खिलाङियों ने खेल में भाग लिया । खेल के दौरान वालीवाल के खेल में तकथ भिट्ठी को अमरदह की टीम ने पराजित किया, कब्बड्डी के खेल में भकुरा को छपियां ने पराजित कर कप पर कब्जा जमाया । वहीं दौर प्रतियोगिता के 400 मीटर के दौर में पिपरहियां के विकास पाण्डेय, 800 मीटर के दौर में भकुरा के रंजन कुमार व 1600 मीटर के दौर में शुम्भा गाँव के राकेश कुमार अव्वल रहे । विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ीयों को इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने कप व मेडल देकर सम्मानित किया । खेल के संयोजक धीरज कुमार सिंह, सिनेट सदस्य जेपीयू अखिलेश माँझी, रजनीष गुरु, अब्दुल मन्नान, अजय सिंह, मन्नू बाबा, अनील सिंह धीरज व राजेश सर थे ।