ग्राहक सुबिधाओं से लैस आदित्य पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन

सारण के दरियापुर में एस.एच.-73 पर ग्राहक सुबिधाओं से लैस आदित्य पेट्रोलियम का हुआ उद्घाटन

फीता काटकर उद्घाटन करती सारण जिला परिसद अध्यक्षा मीना अरुण

दरियापुर (सारण) : गुरुवार को दरियापुर बाजार के समीप एस एच 73 पर ग्राहकों के सभी सुबिधाओं से लैस आदित्य पेट्रोलियम का उद्घाटन जिला परिषद की अध्यक्षा मीना अरुण ने फीता काटकर की। उद्घाटन के बाद ग्राहकों को ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी गई।उक्त संस्थान हिंदुस्तान पेट्रोलियम का वितरक एजेंसी है।जहां पर उद्घाटन से पूर्व ही ग्राहकों की सभी सुबिधाओं का निर्माण कार्य कराया जा चुका है।जिसमे शेड निर्माण, शौचालय ,पेयजल आपूर्ति , वाहनों में हवा, फर्स्ट एड आदि की ब्यवस्था की गई है।उद्घाटन के मौके पर जदयू नेता मुरारी सिंह,मुखिया मनोरंजन सिंह उर्फ भोलू सिंह हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव,पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, पूर्व मुखिया प्रत्याशी प्रियंका कुमारी समेत दर्जनों गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।मालूम हो कि फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन के पूर्व प्रोपराइटर दिलीप सिंह द्वारा 24 घंटे की अखंड अष्टयाम का आयोजन हुआ।