
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर स्थित राम जानकी शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय अखंड शिवयाम व लखराव का शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाल शुभारंभ किया गया। मौके पर पुजेरी टुन्ना बाबा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दो दिवसीय अखंड शिवयाम व लखराव आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तों की सहभागिता हैं। सुबह से ही इलाके की महिलाओं और कन्याओं ने पार्थिव बनाया और सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में कलश की पूजा-अर्चना कर जल बोझी के लिए कलशयात्रा निकाली गई जो मंदिर परिसर से निकल बाज़ार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए घोघाड़ी नदी के घाट पर पहुंची जहा विधिवत पूजा अर्चना कर जलबोझी कराई गई। जो पुन मंदिर परिसर में पहुंच दो दिवसीय अखंड शिवयाम व लखराव का शुभारंभ किया गया। जिसका समापन शनिवार को हवन पूजन और भंडारे से किया जाएगा।




Recent Comments