सारण : रसूलपुर में 4152 लीटर अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टीकरण

छपरा/एकमा (सारण) : शराब विनष्टीकरण अभियान के तहत रसूलपुर थाना परिसर में 4152 लीटर अंग्रेजी शराब बीडीओ डॉ. कुंदन कुमार, उत्पाद निरीक्षक गणेश चंद्रा, प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद ओझा आदि की देखरेख में नष्ट कराया गया।
इस दौरान जेसीबी वाहन से जमीन की खुदाई कराकर बीते दिनों में रसूलपुर थाना पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर सघन अभियान चलाकर बरामद की गई अंग्रेजी शराब को जिला प्रशासन के आदेश पर नष्ट कराया गया।
इस मौके पर मौजूद बीडीओ डॉ. कुमार ने आम नागरिकों से शराब सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गई।




Recent Comments