बेतिया-बगहा:–# अग्निपीड़ितों से मिले विधायक RSP

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
माननीय बगहा विधायक श्री राघवशरण पाण्डेय जी आज नड्डा पंचायत महादलित मुसहर बस्ती में जाकर अग्निपीड़ितों से मिले और उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि कल दोपहर लगे आग से महादलित बस्ती में दर्जनों घर जलकर राख हो गए थे। माननीय विधायक जी ने त्वरित पहल करते हुए सभी पीड़ितों के लियें भोजन का प्रबंध कराया। आज पुनः उन अग्निपीड़ितों के बीच जाकर उनसे मिले तथा एक परिवार जिनकी लड़की का विवाह करीब है और उनका सारा रुपया पैसा व विवाह के लिए खरीदा गया समान इस भयंकर अग्निकाण्ड में जल गया था उस परिवार को विधायक जी ने आर्थिक सहायता दिया तथा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। मननीय ने अंचलाधिकारी से बात कर यथाशिघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिएं कहा इस पर अंचलाधिकारी ने कल दिनांक 25/04/2018 को सभी अग्निपीड़ितों को सहायता राशि वितरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, भाजपा के जिला मंत्री श्री बच्चा पाण्डेय जी, रामु मुखिया, रिखी मुखिया(BDC), सम्पत मुशहर, विपत मुशहर आदि उपस्थित रहे।