नदी में बाइक गिरने से दो युवकों की मौत
रिविलगंज : जिगना-नवादा बांध पर मंगलवार की संध्या अनियंत्रित बाइक के नदी में लुढ़क जाने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों युवकों के मोबाइल के सहारे दोनों मृतकों की पहचान कर ली गयी है. एक रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास निवासी बैजनाथ तिवारी के पुत्र दीपक तिवारी (28 वर्ष) तथा दूसरा कोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर मझौलिया गांव निवासी सक्षम सिंह (30 वर्ष) के रूप में की गयी है.
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. सोंधी नदी के बांध पर बाइक पर सवार होकर दोनों युवक कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर बांध से नदी में लुढ़क गये. इसके कारण पेड़ में टकराकर दोनों की मौत हो गयी.




Recent Comments