मोदी सरकार बनने के बाद भारतीय मुसलमानों पर ज्यादा हुये हत्याचार:HRW
अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
ह्यूमन राइट्स वाॅच ने भारतीय मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा बंद किए जाने की मांग की है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वाॅच ने एक बयान जारी करके गाए की ख़रीदारी और बीफ़ खाने पर भारत में मुसलमानों और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। बयान में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों को तत्काल इस प्रकार के हमले करने वालों के बारे में, जो अपने आपको गोरक्षक कहते हैं, जांच करके दोषियों को दंडित करना चाहिए। ह्यूमन राइट्स वाॅच की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2015 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित होने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आरंभ से अब तक बीफ़ खाने और गो रक्षा के नाम पर कम से कम 10 मुसलमानों चरमपंथी गुटों के हमलों में मारे जा चुके हैं।
अनेक टीकाकारों का कहना है कि इस प्रकार के हमलावरों का संबंध चरमपंथी हिंदू गटों से जो भाजपा के घटक हैं। टीकाकारों का कहना है कि राज्य सरकारें इस प्रकार के लोगों को रोकने के लिए पर्याप्त क़दम नहीं उठा रही हैं।