विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटें कार्यकर्ता : श्रीकांतएकमा/सारण। राजद नेता और उद्योगपति श्रीकांत यादव ने नगर पंचायत एकमा के राजापुर के टोला स्थित अपने आवास परिसर में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र की राजनीतिक गलियारों के लिए काफी कुछ ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ की मांग पर मुझे राजद हाईकमान से एकमा विधान सभा क्षेत्र का राजद के टिकट पर बतौर प्रत्याशी अभी तो चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश प्राप्त हो गया है। इसलिए राजद कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से एकजुट होकर लग जाएं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर एकमा विधानसभा क्षेत्र को भारत के मानचित्र पर आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में सुदृढ़ करके अपनी एक अलग पहचान दिलाना एकमा विधायक के रूप में मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।
श्री यादव ने कहा कि अब तक के जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के प्रति सजग नहीं रहे हैं। उन्होंने एकमा-ताजपुर-डुमाईगढ़ संपर्क सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि यह संपर्क सड़क बर्षो से जर्जर होकर आए दिन हादसे को दावत दे रही है। लेकिन अब तक के सांसद और विधायक ने क्षेत्रवासियों की इस प्रमुख समस्या के समाधान के लिए अपनी सजगता नहीं दिखाएं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के सरकारी संस्थान नहीं है। इंटर के बाद की उच्च शिक्षा के लिए एकमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बाहर जाना पड़ता है। लोगों को रोजगार के लिए भी बड़े शहरों की ओर पलायन का रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में रोजी-रोजगार से संबंधित कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां की जनता व नौजवानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। रोजगार के अभाव में हमारा शिक्षित नौजवान कुंठा का शिकार हो रहा है।
प्रदेश में राजद की सरकार बनती है और यहां के मतदाताओं का मुझे विजयश्री रूपी आशीर्वाद मिलेगा तो मैं क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने, उच्च शिक्षण संस्थान खुलवाने व रोजी रोजगार के लिए उद्योग की स्थापना कराने हेतु संकल्पित हूं।




Recent Comments