
समस्तीपुर:भोला टॉकीज पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू करने की मांग को लेकर दिया धरना
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर रेल मंत्रालय, स्थानीय रेल प्रशासन, राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन की अनदेखी एवं फेक-फेकौअल रवैया के कारण जिला का हृदयस्थल कहा जाने वाला भोला टाँकीज रेल गुमटी आज जामस्थल बन कर रह गया है। उस पार स्थित सैकड़ों गाँव, स्कूल, काँलेज, कृषि विश्वविद्यालय आदि आने- जाने वाले हमेशा संशय में रहते हैं। यहाँ तक की ईमरजेंसी होने पर पुलिस बल, फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि का आना- जाना भी बाधित रहता है। बार-बार आंदोलन के बाद रेल प्रशासन व्यान जारी कर ब्रीज पास होने, रूपये का आवंटन आने, काम शुरू कराने की झूठी खबर देती रहती है।इससे जिलावासी भ्रमित होते रहते है। बाबजूद इसके राज्य एवं केंद्र सरकार के नुमाईंदे चुप्पी साधे बैठे हैं।अब जल्द से जलद कार्यारंभ नहीं किया जाएगा तो जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा।उक्त बातें आज जिलाधिकारी के समझ सरकारी बस स्टैंड में जिला विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत एक दिवसीय धरना- सभा को संबोधित करते हुए जाने-माने बुद्धिजीवी सह महिला काँलेज के पूर्व प्रिंसिपल डाँ० शंकर प्रसाद यादव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा। सुरेंद्र प्रसाद सिंह,शत्रुधन पंजी, लालबाबू महतो, शंकर प्रसाद साह, जगदीश राय, सुखदेव राय, सुबोधनाथ मिश्रा, रामाशीष राय, रामजतन महतो, शत्रुधन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद यादव, शंभु कुमार, रामसागर पासवान, अनिल कुमार राय, सुखलाल यादव, प्रो० उमेश कुमार, रामकुमार, रामविनोद पासवान समेत अन्य दर्जनों सर्वदलीय नेताओं ने सभा को संबोधित किया।




Recent Comments