शीतलपुर गाँव में अंचल अमीन को मापी करने से रोका, सीओ के साथ भी किया दुर्व्यवहार

तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के शीतलपुर गाँव में शुक्रवार को भूमि मापी के लिए गये अंचल अमीन एवं अंचल निरीक्षक को परिवादी के विपक्षियों ने मापी करने से रोक दिया और हो-हल्ला तथा हंगमा करने लगे।घटना की सूचना पर पहुँचे सीओ वीरेन्द्र मोहन के साथ भी धक्का-मुक्की एवं दुर्व्यवहार किया गया।शीतलपुर निवासी परिवादी कृष्णा साह के अतिक्रमण वाद के आलोक में अंचल कर्मी मापी के लिए पहुँचे थे।जैसे ही मापी शुरू हुआ कि परिवादी के विपक्षी कन्हैया सिंह कुछ लोगो के साथ पहुँचकर हंगामा करने लगे और मापी के लिए गाड़े गये ईट को उखाड़ कर फेक दिए और मापी को रोक दिया।तथा अंचल अमीन एवं अंचल निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।जब सीओ ने हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की एवं दुर्व्यवहार किया।इस आलोक में सीओ वीरेन्द्र मोहन ने स्थानीय थाने में कन्हैया सिंह पर सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करने एवं आदेश का अवहेलना करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।