खाता में एसएमएस अलर्ट के लिये सादा निकासी पर्ची पर हस्ताक्षर नहीं करने पर बैंक कर्मी ने खाताधारी से किया दुर्व्यवहार

मढ़ौरा(सारण). स्थानीय केनरा बैंक में एक खाताधारी ने बैंककर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।इसको लेकर खाताधारी आनंद कुमार ने शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर शिकायत किया।पीड़ित खाताधारी का कहना है कि उन्होंने बैंक में खाता में एसएमएस अलर्ट के लिए गया तो एक कर्मी ने सादे निकासी पर्ची पर हस्ताक्षर करा रहा था।पूछने पर कर्मी ने बताया कि अलर्ट के लिए आपके खाते से ₹59/-काटे जाएंगे।इस बाबत ये पूछे जानेपर की इतनी राशि क्यों काटी जा रही है और इसके लिये सादे निकासी पर्ची पर हस्ताक्षर क्यों कराये जा रहा है, बैंक कर्मी ने ऊंचे आवाज में फटकारते हुए कहा कि सभी खाताधारियों से ऐसा ही कराया जा रहा है।अधिक जानकारी के लिए मैनेजर से बात कीजिए।इसी को लेकर खाताधारी ने बैंक प्रबंधक को लिखित शिकायत की है।




Recent Comments