सारण ने एईपीएस का महालॉगिन डे पर राशि भुगतान मामले में पूरे देश मे दूसरा स्थान पाया # सारण प्रमंडल में मढ़ौरा भुगतान में रहा सबसे आगे

मढ़ौरा,सारण । सारण प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिहार सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा आयोजित महा लॉगिन डे मनाया गया। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर के निर्देश पर सारण प्रमंडल के मढ़ौरा अनुमंडल ने आधार कार्ड से विभिन्न बैंक के खाताधारकों को उनके घर पर राशि भुगतान का नया रिकार्ड बनाया है ।ईस्ट सब डिवीजन मढ़ौरा सह केंद्रीय अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक अमोद कुमार के नेतृत्व सारण ने प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इसमे ईस्ट सब डिवीजन मढ़ौरा के कर्मचारियों ने एक दिन में 42 सौ लोगो को 19 लाख से ज्यादा लोगों को उनके खाता से भुगतान करने का नया रिकॉर्ड बनाया है ।मढौरा अनुमंडल के अंतर्गत एक डाकिया ने कुल 383 खाते से राशि का भुगतान कर रिकार्ड बनाया है । इसके अतिरिक्त 4 डाकिया ने 200 से अधिक, 30 ने 100 से ज्यादा लोगो का भुगतान किया है ।