
पानापुर (सारण)बुधवार को थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी एवं परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह की माता के श्राद्ध कर्म में पहुँचे शिक्षक नेता सह जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने उनकी चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की नितीश सरकार आज नियोजित शिक्षकों के साथ बदले की भावना से काम कर रही है जिसे संघ कतई बर्दाश्त नही करेगा । अप्रशिक्षित शिक्षको को एक बहानेबाजी के तहत हटाने के कुत्सित प्रयास को संघ कभी सफल नही होने देगा । इस मौके पर मुख्य रूप से परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव संजय राय ,मढ़ौरा अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह ,तरैया अध्यक्ष रंजीत सिंह ,इसुआपुर अध्यक्ष अशोक राय ,पानापुर प्रखंड सचिव नवल किशोर राय, सुभाष प्रसाद, सुधीर सिंह, संतोष कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह,मनोज पाण्डेय, रंजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह,विकास सिंह, पिन्टु कुमार, आलोक सिंह,दुधनाथ ठाकुर, संतोष तिवारी, परमा बैठा,मनोज सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, रामपुकार मांझी, जितेन्द्र स्वामी,सूरेश कुमार यादव, सीआरसीसी अफसर अली, बीआरपी कान्ता राम, शिवकुमार राम कवीन्द्र रेणु,एमडीएम पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, डाटा ऑपरेटर फैज अनवर आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments