माँ ने बेटी के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराई

इसुआपुर(सारण)। थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव की एक महिला ने इसुआपुर थाना में अपनी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की अपहरण की आवेदन  दी है. जिसमें  गुड्डू नट संजय नट ग्राम चैनपुर खराटी थाना तरैया सहित 10 व्यक्तियों पर अपहरण का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में महिला ने लिखा है कि ये सभी लोग 18 मार्च की रात्रि में बोलोरो तथा एक मोटरसाइकिल से उनके दरवाजे पर आए तथा जोर-जोर से उनकी बेटी को बुलाने लगे .जब उनकी बेटी दरवाजे पर पहुंची तो वे लोग उसे उठाकर भागने लगे .हल्ला होने पर गांव के लोग जब तक आते तब तक वे लोग खुशबू को लेकर भाग चुके थे .कुछ देर बाद गुड्डू नट का फोन आया  जिसमें उसने कहा की तेरी बेटी मेरे कब्जे में है .अगर इसकी शिकायत करोगी तो तुमलोगों को जान से मार दिया जाएगा तथा तुम्हारे घर को बम से उड़ा दिया जाएगा. पीड़ित महिला ने गांव के ही चार अन्य महिलाओं पर बेटी के अपहरण के लिए जिम्मेदार ठहराया है. तथा उनलोगो का भी नाम थाने में दर्ज कराई है।इस बाबत थानाध्यक्ष से मोबाइल द्वारा सम्पर्क करने की कोशिस की गई .पर थानाध्यक्ष संजय राम द्वारा फोन नही उठाया गया .